LIVEGujarat Election Exit Poll 2022 Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के सेकेंड फेज में 59.11% वोटिंग, सबसे कम मतदान अहमदाबाद में दर्ज

Gujarat Election Exit Poll 2022 Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के सेकेंड फेज में 59.11% वोटिंग, सबसे कम मतदान अहमदाबाद में दर्ज
Gujarat Election Exit Poll 2022 Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को शाम पांच बजे तक औसतन 58.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। छिटपुट कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा समेत अन्य शख्सियतों ने 182 सदस्यीय विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान किया। राज्य प्रशासन को कई जगहों से ईवीएम और वीवीपीएटी में खराबी की शिकायतें मिलीं, जिससे उन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रभावित हुआ। निर्वाचन आयोग ने कहा कि गुजरात विधानसभा के दूसरे व अंतिम चरण के चुनाव में राज्य के उत्तरी और मध्य क्षेत्र के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें: Gujarat: लापता हुए कांग्रेस उम्मीदवार का दावा- बीजेपी के गुंडों ने किया पीछा, जंगल में छिपकर बचाई जान
ओवैसी फैक्टर का कितना असर
गुजरात चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ी है। इसके लिए ओवैसी खुद प्रचार करने के लिए गए थे। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में ओवैसी ज्यादा असर नहीं दिखा पाए हैं।वोटकटवा- 30%मुस्लिम वोट हासिल किया- 22%संगठन खड़ा हो रहा- 12%कह नहीं सकते- 36%
चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 65 फीसदी वोटिंग
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 65 फीसदी वोटिंग की खबर सामने आई है
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में अपराह्न 3 बजे तक 50.51% मतदान
युसूफ पठान और इरफान पठान ने किया मतदान, लोगों से वोटिंग की अपील भी की
कांग्रेस -बीजेपी वर्कर भिड़े
गुजरात के बनासकांठा जिले की दांता विधानसभा सीट से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थक कथित तौर पर दोनों नेताओं के वाहनों के बीच टक्कर के बाद आपस में भिड़ गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पीएम मोदी पर बरसी ममता
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बोलीं- मतदान के दिन रोड शो की अनुमति नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी वीआईपी हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें माफ कर दिया जाएगा।
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई
पुलिस ने आणंद में अंकलाव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केशवपुरा मतदान केंद्र पर स्थिति को नियंत्रण में किया, जहां मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई।
Gujarat Election: इसुदान गढ़वी बोले- आप की बन रही है सरकार
वोट डालने के बाद गुजरात में AAP के सीएम फेस इसुदान गढ़वी ने कहा- 'हमारी सरकार बन रही है। लोगों में उम्मीद तो है इसलिए वो वोट देने निकल रहे हैं। पहले चरण में हमें 51 सीटें मिल रही हैं और दूसरे चरण में हमें अंदाजा है कि 52 से अधिक सीटें मिल रही हैं।'
आप के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी ने डाला वोट
आज डाले जा रहे हैं 93 सीटों के लिए वोट
दूसरे चरण में आज अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने भी डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रायसन प्राइमरी स्कूल, गांधीनगर में वोट डाला। इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने घर जाकर मां का आशीर्वाद लिया था।
11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान
Gujarat Election- हार्दिक पटेल ने डाला वोट
बीजेपी नेता हार्दिक पटेल ने वीरामगम में मतदान किया। मतदान करने के बाद हार्दिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी 150 सीटें जीत रही है।
Gujarat Election 2022: शाह ने परिवार के साथ डाला वोट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उनके बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह सहित उनके परिवार के सदस्यों के साथ, अहमदाबाद के नारनपुरा में एएमसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय में अपना वोट डाला।
Gujarat Election 2022: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी किया मतदान
Gujarat Election: गुजरात के लोगों का बहुत-बहुत आभार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'लोकतंत्र का यह उत्सव गुजरात के, हिमाचल के दिल्ली के मतदाताओं ने देश के नागरिकों का लोकतंत्र के उत्सव के लिए धन्यवाद अदा करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं, उन्होंने बहुत शानदार तरीके से चुनाव का संचालन किया है। गुजरात के लोगों का बहुत-बहुत आभार। '
सुबह 9 तक 4.75 फीसदी तक मतदान
Gujarat Election - जगदीश ठाकोर बोले- जीत रही है कांग्रेस
गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर बोले- 'कांग्रेस जीत रही है। हमारे उम्मीदवार कांति खराड़ी पर कल रात हमला किया गया और 3 घंटे तक उनका पता नहीं चला। हमने चुनाव आयोग को फोन किया, 1.30 बजे गांधीनगर पहुंचे और उन्हें वहां आने के लिए कहा। हमारे अन्य उम्मीदवारों की भी शिकायतें आ रही हैं। बलदेव ठाकोर कलोल से चुनाव लड़ रहे हैं और इसे पुलिस छावनी बना दिया गया, डर का माहौल था। इससे पता चलता है कि बीजेपी हार रही है और पुलिस और सरकारी तंत्र की मदद से वे मतदान को प्रभावित कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता और नेता बहादुरी से लड़ेंगे और जीतेंगे।'
Gujarat Election: कांग्रेस नेता भरत सोलंकी ने डाला वोट
कांग्रेस नेता भरत सोलंकी ने बोटाड में वोट डाला, 'कांग्रेस को चरण 1 में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी समर्थन मिला। आज, उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में चुनाव हो रहे हैं और आप लंबी कतारें देख सकते हैं। 8 दिसंबर आओ, कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।'