Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बड़ी बैठक हुई। रविवार (13 नवंबर, 2022) को हुई इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। भाजपा दफ्तर में हुई इस बैठक में गुजरात बीजेपी के प्रमुख सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल)
इस बीच, दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने दल के महासचिवों की बैठक ली।
Delhi | BJP General Secretary Meeting underway at party headqaurters t.co/vHKbMMVNHc
— ANI (@ANI) Nov 13, 2022
'वोटर चुनाव में BJP को सिखाएंगे सबक'
वहीं, कांग्रेस शासित राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ व्यापक सत्ता-विरोधी लहर है। लोग इस विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे। रविवार कोराजस्थान डिजिफेस्ट 2022 से इतर संवाददाताओं से वह बोले कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और खराब बुनियादी ढांचा गुजरात में चिंता का विषय है और वहां के लोग इन्हीं मुद्दों पर मतदान करेंगे। गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होना है।
