Gujarat Election Result 2022 (गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) Counting: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (आठ दिसंबर, 2022) को जारी किए गए। चुनावी नतीजों से ताजा अपडेट आप हमारे चैनल पर पा सकते हैं, जबकि मतगणना की लाइव कवरेज आपको टाइम्स नाउ नवभारत पर मिली और आपके प्रिय चैनल ने हर छोटी बड़ी खबर से रू-ब-रू कराया।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
आपको इसके अलावा हमारी वेबसाइट ने सुबह से चुनावी कवरेज से अप-टू-डेट रखा। फिर चाहे लाइव ब्लॉग हो या आर्टिकल...कई तरीकों से पाठकों और दर्शकों तक लेटेस्ट अपडेट्स पहुंचाए गए। इस बीच, हमारे सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी इन्हें चुनाव से जुड़ी सूचनाएं मुहैया कराई गईं। ये सारे अपडेट्स अंग्रेजी में हमारे सहयोगी अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ और उसकी वेबसाइट पर भी दिए गए।
किस सूबे में कैसी रही नतीजों की तस्वीर?
गुजरात (182)
बीजेपी - 157
कांग्रेस - 16
आप - 5
अन्य - 4
हिमाचल (68)
बीजेपी - 26
कांग्रेस - 39
आप - शून्य
अन्य - 3
गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। सूबे में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।
चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया था। सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई थी, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, कहा गया कि ‘आप’ को दो से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है।
