Gujarat Election: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को BJP ने चुनाव में दिया है टिकट, जानें उनसे जुड़ी खास बातें-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 11, 2022, 12:15 AM IST

Rivaba Jadeja bjp candidate: भारतीय जनता पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी की।

रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है, गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhansabha Election 2022) के मद्देनजर भाजपा ने 160 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी, इसमें रिवाबा जडेजा का नाम ऐसा था जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींचा।

दरअसल रिवाबा जडेजा इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं, रवींद्र और रिवाबा ने 2016 में शादी की थी, वहीं अब गुजरात चुनाव में भाजपा ने रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ (Jamnagar North) सीट से टिकट दिया है।

End of Feed