गोरखपुर लोकसभा चुनाव: भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गजों की लड़ाई, दांव पर CM योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा

Gorakhpur Lok Sabha Election: गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 20,97,202 मतदाता हैं जिनमें 11,23,868 पुरुष, 9,73,160 महिला और तृतीय लिंग के 174 मतदाता हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में करीब चार लाख निषाद मतदाता हैं, इसलिए सभी पार्टियों की नजर इस बड़े वोटबैंक पर रहती है। पिछले कई चुनावों से विपक्षी दलों ने निषाद समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों को ही उम्‍मीदवार के रूप में आगे किया है।

Gorakhpur Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कल सातवें और आखिरी चरण में मतदान हैं। हालांकि, सभी की नरजें सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पर रहने वाली हैं। इस चर्चित सीट पर इस बार भोजपुरी के दो दिग्गज कलाकारों के बीच सियासी लड़ाई है। टीवी धारावाहिक लापतागंज से मशहूर हुईं इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार काजल निषाद और लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार रवि किशन की मौजूदगी ने चुनाव प्रचार अभियान को रोमांचक बना दिया है। काजल निषाद और रवि किशन समेत यहां कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, कड़ा मुकाबला काजल निषाद और रवि किशन के बीच ही माना जा रहा है।

Gorakhpur Lok Sabha election

गोरखुपर लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण में एक जून को होने वाले मतदान की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही गोरखपुर में सत्‍ता पक्ष तथा विपक्ष ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वे जातीय समीकरण सहित हर पहलू पर ध्यान दे रहे हैं। रवि किशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं काजल निषाद मंचों से रवि किशन को फिल्‍मी शैली में ही ललकारती नजर आती हैं।

End of Feed