LIVE

Mayor Election Result 2023: गाजियाबाद में सुनीता दयाल को बड़ी बढ़त, सभी 17 मेयर सीटों पर बीजेपी आगे

Mayor Election Result 2023: गाजियाबाद में सुनीता दयाल को बड़ी बढ़त, सभी 17 मेयर सीटों पर बीजेपी आगे
Mayor Election Result 2023: गाजियाबाद में सुनीता दयाल को बड़ी बढ़त, सभी 17 मेयर सीटों पर बीजेपी आगे

Ghaziabad, Meerut, Saharanpur Nagar Nigam, Mayor, Palika, Panchayat, Nikay Chunav Result 2023 LIVE, UP Municipal Nagar Nigam, Palika Election Result 2023 Live News: आज यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना शुरू हो चुकी है। इन नतीजों पर पूरे देश की नजर है। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार 11 मई को मतदान संपन्न हुआ था। यूपी नगर निकाय की कुल 760 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत सीटें है। इस बार यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी-सपा के बीच माना जा रहा है। हम आपको गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर नगर निकाय चुनाव के नतीजों से रूबरू कराएंगे।

MAY 13, 2023 14:55 IST

सभी 17 मेयर सीटों पर बीजेपी आगे

बीजेपी सभी 17 मेयर पदों पर आगे चल रही है। इनमें से उसने गोरखपुर और झांसी सीट जीत ली है। शुरुआत में आगरा में बसपा उम्मीदवार लता वाल्मीकि आगे चल रही थीं, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार हेमलता कुशवाहा ने दोबारा बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
MAY 13, 2023 13:37 IST

मेरठ में BJP प्रत्याशी आगे

तीसरे राउंड में कुल 84541 वोट हरिकांत (बीजेपी)- 36052 वोटसीमा (सपा)- 17411 वोट अनस - 15610 वोट हशमत (बसपा) - 9920 वोट नसीम - 2157 वोट
MAY 13, 2023 12:58 IST

गाजियाबाद नगर निगम 5 राउंड के बाद

सुनीता दयाल - 70916 वोट (बीजेपी)निसारा खान - 18214 वोट (बसपा) पूनम यादव - 14570 वोट (सपा)
MAY 13, 2023 12:06 IST

बीजेपी उम्मीदवार लगातार आगे

गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर में बीजेपी उम्मीदवार लगातार आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद से सुनीता दयाल ने बड़ी बढ़त बना ली है।
MAY 13, 2023 11:46 IST

आगरा में बसपा को बढ़त

आगरा मेयर सीट पर बसपा की लता वाल्मीकि ने बड़ी बढ़त बना ली है। यहां बीजेपी उम्मीदवार हेमलता दूसरे नंबर पर चल रही हैं। सपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर है।
MAY 13, 2023 11:12 IST

गाजियाबाद मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को बड़ी बढ़त

गाजियाबाद मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल ने हासिल की बड़ी बढ़त। 1995 में गाजियाबाद नगर निगम का विस्तार हुआ था। तब से ही नगर निगम सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।
MAY 13, 2023 10:40 IST

मेरठ नगर निगम: कुल 90 वार्ड, 87 वार्ड पार्षद पद के रुझान

बीजेपी के 3 पार्षद निर्विरोध निर्वाचितभाजपा 35 पार्षद सीटों पर आगेबसपा 25 सीटों पर आगेसपा 15 सीटों पर आगे12 सीटों पर अन्य सहित निर्दलीय आगे
MAY 13, 2023 10:31 IST

सहारनपुर में बीजेपी आगे

सहारनपुर नगर निगम महापौर पद के चुनाव में पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार, बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद से 2434 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अजय कुमार को 11367 वोट, बसपा की खतीजा मसूद को 8933 वोट, सपा के नूर हसन को 643 और कांग्रेस के प्रदीप वर्मा को 464 मत मिले हैं।
MAY 13, 2023 10:02 IST

मेरठ में मतगणना में देरी

मेरठ के मवाना में एक घंटा देरी से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। वहीं सरधना में पोस्टल बैलेट की मतगणनाी 9 बजे शुरू हुई। मेरठ में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहा है।
MAY 13, 2023 09:55 IST

17 में से 16 सीटों पर बीजेपी आगे

नगर निगम की सभी 17 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर बीजेपी और एक सीट पर बसपा आगे है। सपा सभी सीटों पर पिछड़ रही है। मेरठ में शुरुआती बढ़त के बाद सपा पीछे हो गई है।
MAY 13, 2023 08:52 IST

बीजेपी 17 में से 16 सीटों पर आगे

अब तक के रुझानों में बीजेपी 17 में से 16 मेयर सीट पर आगे चल रही है। सपा मेरठ सीट पर आगे है। बीजेपी रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की चानबे विधानसभा उपचुनाव में भी आगे चल रही है। नगर पंचायत की 544 और नगर पालिका की 199 सीटों पर अभी बैलेट वोटों की गिनती चल रही है।
MAY 13, 2023 08:45 IST

सहारनपुर सीट पर बीजेपी आगे

सहारनपुर नगर निगम सीट पर अब बीजेपी आगे। बसपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर। सपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चल रहा है।
MAY 13, 2023 08:33 IST

रुझानों में बीजेपी आगे

अब तक के रुझानों में बीजेपी 10, सपा 3 और बसपा 1 सीट पर आगे चल रही है। नगर निगम के चुनाव तीनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं। निगम चुनाव में अच्छे प्रदर्शन से अगले लोकसभा चुनाव के लिए इन दलों का हौसला बढ़ेगा।
MAY 13, 2023 08:27 IST

सहारनपुर मेयर सीट पर बसपा आगे

सहारनपुर मेयर सीट पर बसपा आगे, सपा तीसरे नंबर पर खिसकी। सहारनपुर नगर निगम में मेयर के पद पर बीजेपी और बीएसपी के बीच सीधी लड़ाई दिख रही है। इस सीट पर दलित-मुस्लिम समीकरण अहम साबित हो सकता है। मेयर की सीट के लिए बीजेपी ने डॉ. अजय कुमार को मैदान में उतारा था, जबकि बीएसपी ने पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी खतीजा मसूद को चुनावी मैदान में उतारा। सपा ने विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक को टिकट दिया।
MAY 13, 2023 08:16 IST

आने लगे नगर निगम के रुझान

बीजेपी- 7, सपा-3 और बसपा-1 सीट पर आगे
MAY 13, 2023 08:09 IST

महापौर की 17 सीटों पर सियासी घमासान

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर की 17 सीटों, पार्षद की 1420, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की 199, नगर पालिका परिषद सदस्य की 5327, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 और नगर पंचायत सदस्य की 7178 सीटों के लिए चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था।
MAY 13, 2023 08:02 IST

नगर-निगम और नगर निकाय के लिए वोटों की गिनती शुरू

यूपी नगर निगम और निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू। पहले डाक मतपत्रों की गिनती।
MAY 13, 2023 07:59 IST

दांव पर सीएम योगी की प्रतिष्ठा

निकाय चुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सपा के सामने मजबूत बीजेपी की चुनौती है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ को दिखाना होगा कि उनकी लोकप्रियता बरकरार है।
MAY 13, 2023 07:52 IST

मेरठ में इस बार हुई कम वोटिंग

मेरठ नगर निगम चुनाव में 2017 के मुकबले कम वोटिंग हुई। 2017 में कुल 47.88 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बार मतदान प्रतिशत 45.68 रहा।
MAY 13, 2023 07:38 IST

गाजियाबाद नगर निगम सीट पर बीजेपी रही है मजबूत

1995 में गाजियाबाद नगर निगम का विस्तार हुआ था। तब से ही नगर निगम सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। यानि बीजेपी यहां काफी मजबूत स्थिति में है। अभी तक मेयर भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार ही बनता रहा है, इसलिए टिकट दावेदारों की लंबी लिस्ट है। नगर निगम बनने के बाद सबसे पहले मेयर दिनेश चंद्र गर्ग, इसके बाद दमयंती गोयल फिर तेलू राम कंबोज, आशु कुमार वर्मा और आशा शर्मा अब तक नगर निगम की सीट पर मेयर पद पर यह काबिज रहे हैं।