MP Chunav: कब जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट? कमलनाथ ने किया तारीख का खुलासा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 04:44 PM IST

Congress First List For MP Assembly Election 2023: कमलनाथ ने बताया है कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी होगी। उन्होंने कहा कि ने कहा, 'हमने 60 सीटों पर चर्चा की है। हम स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की दोबारा बैठक करेंगे और फिर सूची को अंतिम रूप देंगे।'

Madhya Pradesh Chunav News: कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी 15 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करेगी। सीईसी बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की और इसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी और कई अन्य लोग शामिल हुए।

Congress First List For MP Election 2023

कांग्रेस 15 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी करेगी।

15 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी करेगी कांग्रेस

बैठक में मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राज्य सीईसी की बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा, 'हमने 60 सीटों पर चर्चा की है। हम स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की दोबारा बैठक करेंगे और फिर सूची को अंतिम रूप देंगे।' उन्होंने कहा, 'हम श्राद्ध के बाद अपनी (उम्मीदवारों की) सूची की घोषणा करेंगे। हम उसके अनुसार आगे बढ़ रहे हैं ताकि 15 अक्टूबर को अपनी (उम्मीदवारों की) सूची जारी कर सकें। जितनी अधिक चर्चा होगी, उतना बेहतर होगा क्योंकि कई नई चीजें सामने आएंगी।'

End of Feed