Etawah Lok Sabha Chunav Parinam: इटावा सीट पर खूब दौड़ी साइकिल, 34329 वोटों से मुरझाया कमल

Etawah Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: इटावा सीट पर वोटों की काउंटिग खत्म हो गई है। इस सीट पर बीजेपी के राम शंकर कठेरिया को सपा के जीतेंद्र दोहरे ने 34329 वोटों से हार का स्वाद चखा दिया है।

Etawah Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: इटावा लोकसभा सीट के लिए आज वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुए थे। यहां सुबह से बीजेपी के राम शंकर कठेरिया और सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार दोहरे के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। लेकिन, अंतिम परिणाम आते-आते समाजवादी पार्टी ने 58419 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को धूल चटा दी। जितेंद्र दोहरे को 490747 वोट मिले, जबकि राम शंकर कठेरिया को 432328 वोट प्राप्त हुए। वहीं, बसपा की सारिका सिंह बघेल 96541 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।

Etawah Loksabha seat.

इटावा लोकसभा सीट की ताजा अपडेट

यहां कुल 56.19 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यहां से बीजेपी के राम शंकर कठेरिया को जीत मिली थी। इस बार फिर से बीजेपी ने राम शंकर कठेरिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने सपा के जीतेंद्र दोहरे मैदान में उतरे हैं। वहीं बसपा ने सारिका सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। यहां बीजेपी के राम शंकर कठेरिया और सपा के जीतेंद्र दोहरे के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। आइए इटावा सीट की ताजा अपडेट जानते हैं -

End of Feed