चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष को दिया 'करारा जवाब', मल्लिकार्जुन खड़गे को लगाई फटकार; आरोपों को बताया निराधार

ECI Slams Congress: निर्वाचन आयोग ने कुप्रबंधन, मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी करने में देरी संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों को खारिज कर दिया है। साथ ही चुनाव आयोह आरोपों को निराधार और बिना तथ्य वाला बताया है। चल रहे लोकसभा चुनाव में बाधा डालने के लिए खड़गे को आयोग ने फटकार लगाई।

Election Commission of India on Mallikarjun Kharge's Letter: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने कुप्रबंधन और मतदान डेटा जारी करने में देरी के आरोपों को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि खड़गे का आरोप निराधार, बिना तथ्य वाले और 'भ्रम फैलाने के पक्षपातपूर्ण और जानबूझकर किए गए प्रयास को दर्शाते हैं।

ECI on Congress

मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग ने लगाई लताड़।

कांग्रेस पर चुनाव आयोग ने की तीखी टिप्पणी

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मतदान प्रतिशत आंकड़े पर विपक्षी नेताओं को लिखा गया पत्र पूर्वाग्रहपूर्ण विमर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास है। मतदान प्रतिशत आंकड़े को लेकर अपने सहयोगी दलों को खड़गे द्वारा लिखे गये पत्र पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांग्रेस के अतीत, वर्तमान के गैर-जिम्मेदाराना बयान परेशान करने वाले हैं।

End of Feed