बिहार के मोकामा में दुलारचंद की हत्या को लेकर चुनाव आयोग सख्त! DGP से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Mokama Murder Case: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा हत्याकांड के संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले, पटना (ग्रामीण) के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Mokama Murder Case: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में जन सुराज पार्टी नेता दुलारचंद यादव की हत्या से हड़कंप मच गया। विपक्षी दल दुलारचंद हत्याकांड को लेकर सरकार पर हमलावर है तो वहीं चुनाव आयोग ने पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा हत्याकांड के संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Dularchand Yadav Murder Case

दुलारचंद हत्याकांड (फोटो साभार: ANI)

मोकामा में जन सुराज पार्टी नेता की गुरुवार को हत्या हुई। इस मामले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं जिसमें से एक एफआईआर में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत पांच को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, अनंत सिंह ने भी एक एफआईआर दर्ज कराई है।

End of Feed