LIVE

Eciresults.nic.in, ECI Telangana Election Results 2023 Updates: तेलंगाना में कांग्रेस ने 64 सीटें, बीआरएस ने 39 सीटें जीतीं

आलोक कुमार रावUpdated Dec 4, 2023, 07:26 IST

Eciresults.nic.in, ECI Telangana Election Results 2023 LIVE Updates
Eciresults.nic.in, ECI Telangana Election Results 2023 Updates: तेलंगाना में कांग्रेस ने 64 सीटें, बीआरएस ने 39 सीटें जीतीं

Election Commission of India (ECI) Election Results 2023, Telangana Vidhan Sabha Chunav Result 2023 : तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। तीन दिसंबर को नतीजे आए। कांग्रेस ने 64 सीटें, भारत राष्ट्र समिति ने 39 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटें और एआईएमआईएम ने 7 सीटें जीतीं।

DEC 04, 2023 07:25 IST

कांग्रेस ने 64 सीटें, बीआरएस ने 39 सीटें जीतीं

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस ने 64 सीटें, भारत राष्ट्र समिति ने 39 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटें और एआईएमआईएम ने 7 सीटें जीतीं।
DEC 03, 2023 14:59 IST

ECI Telangana Result: कांग्रेस 64 सीटों पर आगे, बीआरएस 40 सीटों पर आगे

तेलंगान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गितनी हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक ताजा रूझानों में कांग्रेस को 64 सीटें और केसीआर की पार्टी बीआरएस को 40 और बीजेपी 08 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि सीपीआई 1 सीटें जीत रही है। औवेसी की पार्टी AIMIM 6 सीटों पर आगे है।
DEC 03, 2023 14:44 IST

ECI Telangana Result: कांग्रेस 66 सीटों पर आगे, बीआरएस 39 सीटों पर आगे

तेलंगान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गितनी हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक ताजा रूझानों में कांग्रेस को 66 सीटें और केसीआर की पार्टी बीआरएस को 39 और बीजेपी 09 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि सीपीआई 1 सीटें जीत रही है। औवेसी की पार्टी AIMIM 4 सीटों पर आगे है।
DEC 03, 2023 13:16 IST

ECI Telangana Result: कांग्रेस 65 सीटों पर आगे, बीआरएस 40 सीटों पर आगे

तेलंगान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गितनी हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक ताजा रूझानों में कांग्रेस को 65 सीटें और केसीआर की पार्टी बीआरएस को 40 और बीजेपी 09 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि सीपीआई 1 सीटें जीत रही है। औवेसी की पार्टी AIMIM 4 सीटों पर आगे है।
DEC 03, 2023 11:54 IST

ECI Telangana Result: कांग्रेस 66 सीटों पर आगे, बीआरएस 35 सीटों पर आगे

तेलंगान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गितनी हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक ताजा रूझानों में कांग्रेस को 61 सीटें और केसीआर की पार्टी बीआरएस को 35 और बीजेपी 08 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि सीपीआई 1 सीटें जीत रही है। औवेसी की पार्टी AIMIM 3 सीटों पर आगे है।
DEC 03, 2023 11:42 IST

ECI Telangana Result: कांग्रेस 61 सीटों पर आगे, बीजेपी 10 सीटों पर आगे

तेलंगान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गितनी हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक ताजा रूझानों में कांग्रेस को 61 सीटें और केसीआर की पार्टी बीआरएस को 36 और बीजेपी 10 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि सीपीआई 1 सीटें जीत रही है। औवेसी की पार्टी AIMIM 2 सीटों पर आगे है।
DEC 03, 2023 11:00 IST

तेलंगाना में कांग्रेस 56 सीटों पर आगे, बीआरएस 33 पर आगे

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गितनी हो रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक ताजा रूझानों में कांग्रेस को 56 सीटें और केसीआर की पार्टी बीआरएस को 33 और बीजेपी 7 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि सीपीआई 1 सीटें जीत रही है।
DEC 03, 2023 10:22 IST

केसीआर तीसरे स्थान पर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: कामारेड्डी में बीजेपी आगे, रेवंत दूसरे, केसीआर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
DEC 03, 2023 10:14 IST

ECI Telangana Result: कांग्रेस आगे और बीआरएस पीछे

DEC 03, 2023 09:21 IST

ECI Telangana Result: केसीआर दोनों सीटों पर पीछे

तेलंगाना के सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर रुझान में पिछड़ गए हैं। तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं बीआरएस 40 सीटों पर आगे। रुझानों की माने तो कांग्रेस तेजी से बहुमत की ओर बढ़ रही है। तेलंगाना में 81 सीटों के रुझान आ गए हैं। केसीआर गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं।
DEC 03, 2023 08:44 IST

ECI Telangana Result: हमें पूरा आत्मविश्वास बीआरएस जीतेगी- के कविता

तेलंगाना: बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि तेलंगाना के लोगों के आशीर्वाद से हम अच्छे से जीतकर सरकार में वापस आएंगे। हमें पूरा आत्मविश्वास है।
DEC 03, 2023 08:42 IST

ECI Telangana Result: ओवैसी पार्टी की 5 सीटों पर आगे

तेलंगाना में 119 सीटों पर वोटों की गिनती हो रह ही। तेलंगाना में ओवैसी पार्टी एआईएमआईएम 5 सीटों पर आगे चल रही है।
DEC 03, 2023 08:26 IST

ECI Telangana Result: 119 सीटों पर वोटों की गिनती जारी

तेलंगाना में 119 सीटों पर वोटों की गिनती हो रह ही। तीन-तीन सीटों पर कांग्रेस, बीआरएस औऱ बीआएस ने बढ़त बनाई है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। थोड़ी ही देर में इवीएम भी खोले जाएंगे। तेलंगाना में एआईएमआईएम ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है।
DEC 02, 2023 16:42 IST

ECI Telangana Result: तीन दिसंबर को आएंगे चुनाव नतीजे

सभी 119 विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ था जो वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम चार बजे समाप्त हो गया जबकि अन्य क्षेत्रों में यह प्रक्रिया शाम पांच बजे समाप्त हुई। मतदान समापन के समय से पहले कतार में खड़े लोगों को बाद में भी वोट डालने की अनुमति दी गई। मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।
DEC 02, 2023 16:41 IST

ECI Telangana Result: तेलंगाना में 71.34 प्रतिशत मतदान हुआ

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को 71.34 प्रतिशत मतदान हुआ और इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 91.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि याकूतपुरा में 39.64 प्रतिशत के साथ सबसे कम मतदान हुआ।
DEC 02, 2023 16:41 IST

ECI Telangana Result 2023: पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सबसे पहले सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से गिनती शुरू होगी और साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती की जायेगी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) राज्य में लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में है।
DEC 02, 2023 16:41 IST

ECI Telangana Result 2023: पीएम ने कई रैलियां कीं

कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए सभी प्रयास किए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में व्यापक पैमाने पर प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राज्य में रैलियां कीं। चुनाव बाद सर्वेक्षणों में कहा गया है कि तेलंगाना में कांग्रेस को फायदा मिलने का अनुमान है।
DEC 02, 2023 16:41 IST

ECI Telangana Result 2023: 13 सीटों पर शाम चार बजे मतदान समाप्त

तेलंगाना की वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित 13 विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 51.89 वोट पड़े। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित सीटों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त होना था, लेकिन जो लोग मतदान समाप्ति के समय कतार में थे, उन्हें अपना वोट डालने की अनुमति दी गई है।