Mizoram Chunav: विधानसभा चुनाव के लिए 174 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, जानें जरूरी बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 12:32 PM IST

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है। मिजोरम में विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Mizoram Chunav News: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है।

Mizoram Vidhan Sabha Chunav

मिजोरम विधानसभा चुनाव से जुड़ा जरूरी अपडेट।

16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अधिकारी ने कहा कि एमएनएफ ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें 25 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 23 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी (आप) के चार उम्मीदवार तथा 27 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

End of Feed