भ्रम फैलाने का काम न करें- मतदाता सूची से लोगों के नाम काट दिए जाने के राजनीतिक आरोपों पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

Bihar Voter List: सीईसी ज्ञानेश कुमार ने आगे कहा कि कुछ लोग ड्राफ्ट लिस्ट को ही अंतिम सूची बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। SIR आदेश के अनुसार 1 अगस्त को जो सूची जारी होगी, वह केवल ड्राफ्ट है, न कि अंतिम सूची।

Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची सुधार (SIR) के पहले चरण का काम 24 जून से 25 जुलाई तक चला। इसमें 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ लोगों ने फॉर्म जमा किया। 12 प्रमुख राजनीतिक दलों ने 1.60 लाख से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) नियुक्त किए। जिन लोगों का नाम कई जगह वोटर लिस्ट में था, उनका नाम सिर्फ एक जगह रखा जाएगा। 1 अगस्त से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। कोई भी व्यक्ति या पार्टी 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक नाम जोड़ने या गलत नाम हटाने के लिए दावा-आपत्ति कर सकते हैं।

Gyanesh Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फोटो- Election Commission)

End of Feed