Elections 2024: ओडिशा में बनेगी BJP की सरकार... धर्मेंद्र प्रधान का दावा, 'सत्ता के बेदखल होगी BJD'

Odisha Election 2024: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है कि ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होना तय है। उन्होंने कहा है कि इस बार राज्य में भाजपा को बहुमत मिलेगा। वहीं मंत्री प्रधान ने बीजेडी पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा है कि बीजद का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन है।

Election News: जहां देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हुई पड़ी है, वहीं ओडिशा में विधानसभा चुनाव को लेकर उठापटक का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता ये दावा कर रहे हैं कि इस बार राज्य में उनकी सरकार बननी तय है और नवीन पटनायक और बीजेडी का सत्ता से बेदखल होना निश्चित है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा दावा किया है।

Dharmendra Pradhan

धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री।

ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होना तय- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि "...ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होगा, इस बार बीजेपी को बहुमत मिलेगा और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।" प्रधान ने दावा किया कि उन्होंने (बीजद) ने ओडिशा के लोगों को धोखा दिया है।

End of Feed