Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Kapil Mishra: करावल नगर सीट बीजेपी के कपिल मिश्रा के सिर पर सजा जीत का ताज, 23355 वोट से आप को हराया

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Karawal Nagar Seat BJP Candidate Kapil Mishra Result Updates: दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर आए करावल नगर से 2015 में विधायक बने कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। 2015 के बाद 2025 में बीजेपी के नेृत्तव में कपिल मिश्रा ने जीत हासिल की है। कपिल मिश्रा ने 23355 वोटों के साथ मनोज त्यागी को हराया है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Karawal Nagar Seat BJP Candidate Kapil Mishra Result Updates: दिल्ली विधानसभा की करावल नगर सीट पर मुकाबला बहुत रोचक है। यहां भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर सबकी नजर टिकी हुई थी। बता दें कि कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे। 2015 में उन्होंने आप के नेतृत्व में करावल नगर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर विधायक बने थे। 2025 में करावल नगर सीट पर कपिल मिश्रा ने एक बार फिर जीत हासिल की। बता दें कि कपिल मिश्रा ने 2017 में आप सरकार ने उन्हें दिल्ली जल मंत्री के पद से बर्खास्त किया। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था, जिस कारण उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।

Kapil Mishra.

क्या कपिल मिश्रा बीजेपी के लिए करावल नगर से लहराएंगे जीत का परचम

करावल नगर सीट पर मुकाबला इसलिए भी रोचक रहा, क्योंकि यहां से चुनावी मैदान में आप के नेतृत्व में एक बार के विधायक रहे कपिल मिश्रा बीजेपी से दूसरी बार विधायक बनने की रेस में उतरे थे और जीत हासिल भी की। और आप के उम्मीदवार मनोज त्यागी से उनका मुकाबला हुआ। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा के खिलाफ पी.के मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था। करावल नगर सीट पर इस बार पूर्व AAP नेता vs AAP उम्मीदवार रहा।

End of Feed