दिल्ली में कल मतदान की तैयारी पूरी, 13799 बूथों पर होगा मतदान, EVM में बंद होगी 699 उम्मीदवारों की किस्मत

Delhi Assembly Election 2025 : पीएम मोदी ने लोगों से दिल्ली की सेवा करने के लिए उन्हें एक मौका देने की अपील की है। पांच फरवरी को होने वाले मतदान में 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। राजधानी के 2969 स्थानों पर 13,799 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए कल यानी बुधवार को मतदान होगा। इन सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान से जुड़े सभी प्रोटोकॉल एवं एसओपी का पालन हो रहा है। चुनाव आयोग ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित 30 दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया है। करीब एक महीने तक दिल्ली में जमकर चुनाव प्रचार हुआ। राजधानी में मुख्य मुकाबला भाजपा और AAP के बीच है लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई रैलियां कीं। पीएम मोदी ने लोगों से दिल्ली की सेवा करने के लिए उन्हें एक मौका देने की अपील की है। पांच फरवरी को होने वाले मतदान में 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। राजधानी के 2969 स्थानों पर 13,799 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।

delhi Assembly Election

आठ फरवरी को आएंगे दिल्ली चुनाव के नतीजे।

5 फरवीर के मतदान से जुड़े तथ्य

कुल मतदाता 1.56 करोड़

पुरुष वोटर-83,76173

महिला मतदाता-72,36,560

अन्य मतदाता-1,267

3,000 मतदान केंद्र संवेदनशील

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) और चुनाव प्रकोष्ठ के प्रभारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस के सभी जवान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव पूर्व सभी इंतजाम पहले ही कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित नकदी जब्ती के साथ-साथ मादक पदार्थ और शराब की रिकॉर्ड जब्ती हुई है। उन्होंने कहा कि करीब 3,000 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है और इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘संवेदनशील बूथ के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी और शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी तैनात किए जाएंगे।’

End of Feed