दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख का हेल्थ कवर देने का वादा

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग ने आज ऐलान किया कि दिल्ली में मतदान 5 फरवरी 2025 को और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Congress promises Rs25 lakh health cover: कांग्रेस ने इस बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए हरसंभव रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगाई है। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 25 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा के लिए जीवन रक्षा योजना लाने का वादा किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना गेम-चेंजर होगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस की दिल्ली में सरकार बनने की संभावना बढ़ती जा रही है। मेरा मानना है कि यह देश के लिए जरूरी भी है।

congress

दिल्ली में कांग्रेस का वादा

"होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी"

गहलोत ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि प्रस्तावित योजना दिल्ली के लोगों की हेल्थकेयर जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। घोषणा के दौरान पार्टी का अभियान नारा "होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी" प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जो सभी के लिए जरूरी सेवाएं सुनिश्चित करने के कांग्रेस के वादे को उजागर करता है। गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना का उद्देश्य परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना, गंभीर बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के लिए चिकित्सा खर्चों को कवर करना है।

End of Feed