Delhi Lok Sabha Chunav Exit Poll Date and Time in Hindi: दिल्ली लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 25 मई को छठे चरण में हुआ। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोटिंग हुई। अब 1 मई को एग्जिट पोल्स भी आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि अंतिम चरण में अंतिम वोट पड़ने के एक घंटे बाद ही एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकेंगे। ऐसे में एग्जिट पोल्स एक जून की शाम साढ़े छह बजे से आने शुरू होंगे। दिल्ली में इस बार कौन सा दल सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा, इसके बारे में एग्जिट पोल्स से अनुमान लग जाएगा। पिछले दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। जानकार मानते हैं कि इस बार भी भाजपा दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे।
सबसे सटीक एग्जिट पोल्स और इसका हर अपडेट आपको टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ पर मिलेगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर इसे देख सकते हैं-
लाइव टीवी: https:https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
फेसबुक: //www.facebook.com/Timesnownavbharat
बीजेपी समेत आप और कांग्रेस ने भी किए जीत के दावे
जानकारी के लिए बता दें, एग्जिट पोल्स एजेंसियों के सर्वे पर आधारित होता है। ये एजेंसियां अपने सर्वे के आधार पर जनता का मूड बताती हैं और सीटों के बारे में अनुमान लगाती हैं। ये अनुमान चुनाव नतीजों के बेहद करीब भी होते हैं। दिल्ली के चुनाव नतीजों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन से अच्छा कर सकती है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटे हैं, जिसमें चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली,दक्षिणी दिल्ली और पश्चिम दिल्ली शामिल है। बता दें, इस बार दिल्ली मतदान में पिछड़ गई और सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए केवल 58.70 फीसदी वोटरों ने ही मतदान किया। यह पिछले दो चुनावों से भी कम रहा। वहीं इस बीच आप और कांग्रेस दोनों का दावा है कि दिल्ली में वे सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। अब सबकी नजर एग्जिट पोल्स पर है। दिल्ली में सबसे ज्यादा सीटें कौन जीत रहा है, यह एग्जिट पोल्स में बहुत हद तक साफ हो जाएगा।
| Exit Poll 2024 Sidewise Live Streaming | State Name |
| Delhi Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Live | Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 |
| Maharashtra Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Live | Maharashtra Lok Sabha Exit Poll Result 2024 |
| Haryana Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Live | Haryana Lok Sabha Exit Poll Result 2024 |
| Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Live | Uttar Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024 |
| 2024 Exit Poll Result Live | 2024 Exit Poll Results |
| Madhya Pradesh Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Live | Madhya Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024 |
| Bihar Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Live | Madhya Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024 |
दिल्ली में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने मनोज तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी दिल्ली सीट से पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर हर्ष मल्होत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा दिल्ली में कई सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला काफी टक्कर का माना जा रहा है।
ऐसे तैयार होता है एग्जिट पोल
चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान सर्वे एजेंसियां देशभर में चुनाव एवं राजनीति से जुड़े मुद्दों पर सर्वे करती हैं। वे लोगों से बात करती हैं। उनकी पसंद और नापसंद और राजनीतिक दल एवं उनके नेताओं के बारे में सवाल किए जाते हैं। हालांकि, सर्वे एजेंसियों का सैंपल साइज अलग-अलग होता है। एग्जिट पोल्स वोट करके पोलिंग बूथ के बाहर आए लोगों से बातचीत या उनके रुझानों पर आधारित होते हैं। इनके जरिए अनुमान लगाया जाता है कि नतीजों का झुकाव किस ओर है। कुछ सर्वे एजेंसियां के अनुमान चुनाव नतीजों के बेहर करीब होते हैं। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रहती है।
