Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली जीतने के लिए BJP की खास रणनीति, आप-कांग्रेस को पछाड़ 7 सीटों पर जीतने का है लक्ष्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 10:29 PM IST

Delhi Lok Sabha Election: भाजपा लगातार केजरीवाल से यह भी सवाल पूछ रही है कि अगर जेल से सरकार चलाई जा सकती है तो फिर उन्होंने अपने करीबी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा क्यों लिया?

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली की सातों सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है।
  • मनोज तिवारी को छोड़कर बीजेपी के सभी उम्मीदवार नए।
  • छले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले 57 प्रतिशत के लगभग मत मिले थे।

Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली में इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ रही है। इंडिया गठबंधन को दिल्ली में हराने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है। भाजपा दिल्ली की स्थानीय राजनीति में मजबूत आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के गठबंधन के बावजूद एक बार फिर से लोकसभा की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है और इसके लिए पार्टी एक साथ कई स्तरों पर काम कर रही है।

End of Feed