AIMIM और 'आप' में कोई अंतर नहीं, दोनों की फितरत एक; BJP नेता गौरव वल्लभ का बड़ा बयान

Delhi Election 2025: दिल्ली दंगे के आरोपी शफी उर रहमान को ओखला सीट से AIMIM ने दिया टिकट है। इस पर BJP नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी (AAP) में कोई अंतर नहीं है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली दंगे के आरोपी शफी उर रहमान को ओखला सीट से एआईएमआईएम (AIMIM) ने दिया टिकट है। इस पर भारतीय जनता पार्टी नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी (AAP) में कोई अंतर नहीं है। दोनों की फितरत एक जैसी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में रह चुके हैं, और उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इसी घोटाले में जेल गए थे। एआईएमआईएम के उम्मीदवारों के खिलाफ दंगे फैलाने के आरोप हैं, और कई ऐसे लोग हैं जो जेल में रह चुके हैं या जिनके खिलाफ मामले चल रहे हैं। इन पार्टियों का चुनावी मैदान में उम्मीदवार चुनने का तरीका भी यही है। सजायाफ्ता लोग, जिनके खिलाफ केस चल रहे हैं या जो बेल पर बाहर हैं। अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी दोनों बेल पर बाहर हैं।

Delhi Assembly Election

BJP नेता गौरव वल्लभ ने AIMIM और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

AIMIM और आप कर रही नफरत फैलाने का काम- गौरव वल्लभ

एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी इस प्रकार के लोगों को एक साथ लाकर देश और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। हम दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील करेंगे कि ऐसे उम्मीदवारों को न चुनें, जिन्होंने दिल्ली में दंगे भड़काए और जिनके खिलाफ दंगे फैलाने के आरोप हैं। पांच फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर जीत दिलाएं।

End of Feed