'जनशक्ति सर्वोपरि', दिल्ली चुनाव के नतीजों पर आया PM मोदी का पहला रिएक्शन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए दिल्ली की जनता का अभिनंदन किया।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए दिल्ली की जनता का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

PM Modi

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आया PM मोदी का पहला रिएक्शन

जनशक्ति सर्वोपरि- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्ली वासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे। पीएम मोदी ने अगले एक्स पोस्ट में लिखा कि मुझे भाजपा के हर एक कार्यकर्ता पर गर्व है। उन्होंने बहुत मेहनत की है, जिसके कारण यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। हम और भी अधिक जोश से काम करेंगे और दिल्ली की अद्भुत जनता की सेवा करेंगे।

End of Feed