CEC Meeting: नहीं हो सका अमेठी और रायबरेली सीट पर फैसला, अब मल्लिकार्जुन खड़गे के पाले में गेंद

CEC Meeting: सीईसी की बैठक में अमेठी और रायबरेली के साथ ही पंजाब की लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता मौजूद थे।

CEC Meeting: सीईसी की मीटिंग में भी कांग्रेस अमेठी और रायबरेली की सीटों पर फैसला नहीं कर सकी। सीईसी मीटिंग के बाद जानकारी आई है कि रायबरेली और अमेठी सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे फैसला करेंगे। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने अमेठी और रायबरेली के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया, हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी।

End of Feed