तुष्टीकरण नहीं सशक्तिकरण से देश बढ़ेगा आगे, केजरीवाल को जाना होगा जेल; दिल्ली के सीएम पर बरसी भाजपा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 07:19 PM IST

Lok Sabha election 2024: मोदी सरकार और भाजपा की हमेशा से यह सोच रही है कि देश के संसाधनों पर हक सभी भारतीयों का है। वो हिंदू हों या मुसलमान। जिस प्रकार की राजनीति इस देश में हो रही है, जनता समझ चुकी है कि तुष्टीकरण से किसी का फायदा नहीं है। मुस्लिम भाई-बहन भी इस बात को समझ चुके हैं कि कांग्रेस या दूसरी पार्टियों ने फायदा नहीं पहुंचाया, सिर्फ उन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया है।

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम बड़े नेता चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने मोदी सरकार के दस साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया।

CM Kejriwal

भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

तुष्टीकरण से किसी का फायदा नहीं

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा 140 करोड़ भारतीयों की बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा एक ही बात कही है कि देश के संसाधनों पर सभी भारतीयों का अधिकार है। जिस प्रकार विपक्ष की ओर से धर्म और देश को संसाधनों के आधार पर बांटने की बात कही जा रही है, हम उसके खिलाफ हैं। तुष्टीकरण से किसी का फायदा नहीं है। भाजपा तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और 140 करोड़ भारतीयों के सशक्तीकरण की बात कर रही है। यह बात विपक्ष को अखर रहा है।

End of Feed