Congress Second List: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, लोकसभा चुनाव के लिए 43 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 12, 2024, 07:03 PM IST

Congress Second List: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दूसरी सूची जारी करते हुए कहा कि इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।

Congress Second List: कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नाम शामिल थे।

congress second list

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दूसरी सूची जारी करते हुए कहा कि इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- "कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कासवा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे। वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे।"

End of Feed