MP Chunav: कांग्रेस ने मोदी के मंत्रियों को चुनौती देने के लिए किसे मैदान में उतारा? समझें चुनावी समीकरण

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 09:50 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। जिसमें मोदी के मंत्री नरेंद्र तोमर को चुनौती देने के लिए रवींद्र तोमर को मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े को टिकट दिया है।

Madhya Pradesh Chunav News: कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के जरिए कई समीकरण साधने की कोशिश की गई है। उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में खास बात ये है कि मोदी सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी ने 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इनमें तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

Madhya Pradesh Election Modi Ke Mantri

नरेंद्र तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ किसे मिला टिकट?

मायावती तय करेंगी नरेंद्र सिंह तोमर की किस्मत?

पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे। रवींद्र सिंह तोमर वर्तमान में कांग्रेस से इसी सीट से विधायक हैं, कांग्रेस ने उपचुनाव 2020 में भी परचम लहराया था। बता दें, इस सीट पर BSP हमेशा किंगमेकर की भूमिका में रहती है।

End of Feed