Congress star campaigners list: गुजरात में ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक, ये नेता नहीं करेंगे कैंपेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2022, 03:17 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुके हैं। राज्य में विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी दल मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Congress star campaigners list : गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में आनंद शर्मा, शशि थरूर, मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला सहित कई बड़े नेताओं के नाम नहीं हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होगा जबकि चुनाव नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुके हैं। राज्य में विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी दल मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव में AAP कुछ सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को भरोसा है कि जनता एक बार फिर उसे मौके देगी।

Congress star campaigners list

गुजरात चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है।

कांग्रेस के ये 40 नेता करेंगे पार्टी का चुनाव प्रचार

1मल्लिकार्जुन खड़गे
2सोनिया गांधी
3राहुल गांधी
4प्रियंका गांधी वाड्रा
5अशोक गहलोत
6भूपेश बघेल
7रमेश चेन्नीथला
8दिग्विजय सिंह
9कमल नाथ
10भूपिंदर सिंह हुड्डा
11अशोक चव्हाण
12तारिक अनवर
13बीके हरिप्रसाद
14मोहन प्रकाश
15शक्तिसिंह गोहिल
16रघु शर्मा
17जगदीश ठाकोर
18सुखराम राठवा
19सचिन पायलट
20शिवाजी राव मोघे
21भरत सिंह एम सोलंकी
22अर्जुन मोढावाडिया
23सिद्धार्थ पटेल
24अमित चावड़ा
25नारनभाई राठवा
26जिग्नेश मेवानी
27 पवन खेड़ा
28इमरान प्रतापगढ़ी
29कन्हैया कुमार
30कांतिलाल भूरिया
31नसीम खान
32राजेश लिलोथिया
33परेश धनानी
34वीरेंद्र सिंह राठौड़
35उषा नायडू
36रामकिशन ओझा
37बीएम संदीप
38अनंत पटेल
39अमरिंदर सिंह
40इंद्रविजय सिंह गोहिल

End of Feed