'कांग्रेस आज वही लड़ाई लड़ रही है, जो कभी महात्मा गांधी ने लड़ी थी', कटियार में बोलीं प्रियंका गांधी

Bihar Chunav 2025: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। कटिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस आज वही लड़ाई लड़ रही है, जो कभी महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ लड़ी थी।

Bihar Chunav 2025: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कांग्रेस और महागठबंधन के राजनीतिक संघर्ष की तुलना महात्मा गांधी के नागरिक अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर लोगों को दबाने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

Priyanka Gandhi Vadra

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो साभार: @INCIndia)

भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

बिहार के कटिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस आज वही लड़ाई लड़ रही है, जो कभी महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ लड़ी थी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और महागठबंधन जो लड़ाई आज लड़ रहे हैं, वही लड़ाई महात्मा गांधी ने तब लड़ी थी। आज भी, हम आपके अधिकारों के लिए, सत्य के लिए, एक साम्राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं और वह नरेंद्र मोदी का साम्राज्य है... आज, वह इस देश को उसी तरह चला रहा है और उनकी पार्टी अफवाहें फैला रही है...।"

End of Feed