Maharashtra Election: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले ही एक सीट हार गई कांग्रेस, मैदान छोड़ भागी प्रत्याशी

Maharashtra Election: कोल्हापुर उत्तर सीट से पहले राजेश लाटकर को टिकट मिला था। जब लाटकर का विरोध हुआ तो कांग्रेस ने इस सीट पर अपने पूर्व उम्मीदवार पूर्व पार्षद राजेश लाटकर को बदल दिया और मधुरिमा को नामांकित किय।

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले ही कांग्रेस एक सीट हार गई है। वोटिंग से पहले की कांग्रेस के उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक पहले कोल्हापुर उत्तर सीट पर कांग्रेस को झटका देते हुए इसकी उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने अपना नाम वापस ले लिया। उनके नाम वापस लेने से कांग्रेस पश्चिमी महाराष्ट्र के अपने गढ़ों में से एक में प्रतिनिधित्व के बिना रह गई।

maharashtra election congress

कोल्हापुर उत्तर सीट से कांग्रेस कैंडिडेट मधुरिमा राजे छत्रपति ने वापस लिया नामांकन

End of Feed