कांग्रेस की हार के बाद क्या बोले राहुल गांधी? प्रियंका ने कही ये बड़ी बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 07:31 PM IST

Assembly Elections Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों में हार के बाद कांग्रेस ने कहा है कि जनादेश स्वीकार, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी नतीजों में कांग्रेस की करारी हार पर क्या कहा, नीचे इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Congress Reaction On Elections Result: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं तथा विचारधारा की लड़ाई जारी रखेंगे।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi

राहुल गांधी ने स्वीकारकिया जनादेश।

राहुल गांधी ने हार को किया स्वीकार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। ‘प्रजाला तेलंगाना’ बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।'

End of Feed