चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस को सता रहा ऑपरेशन लोटस का डर? जानें क्या है तैयारी

  • Reported by: रंजीता झाWritten by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 07:00 PM IST

Assembly Elections 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। चुनावी परिणामों से जहां भाजपा को अपनी मौजूदा लोकप्रियता के बारे में पता चलेगा, तो वहीं अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी कांग्रेस का वर्चस्व जनता के बीच बढ़ा या नहीं? ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

Assembly Elections Result News: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला रविवार को चुनावी मतगणना में हो जाएगा। 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। वहीं मिजोरम में चुनावी नतीजे एक दिन बाद 4 तारीख को आएगा। नतीजे को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आश्वस्त है कि चार राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, इसे लेकर पार्टी ने अपनी तैयारी भी मुकम्मल कर ली है।

Congress Fear To Operation Lotus

कांग्रेस को किस बात की टेंशन?

कांग्रेस को सता रहा ऑपरेशन लोटस का डर

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। चुनावी परिणामों से जहां भाजपा को अपनी मौजूदा लोकप्रियता के बारे में पता चलेगा, तो वहीं अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी कांग्रेस का वर्चस्व जनता के बीच बढ़ा या नहीं? ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को लगता है कि 2014 लोकसभा चुनाव में जानता ने कांग्रेस को रीजेक्ट किया था, तब से लेकर आज 2023 में पार्टी ने जमीन पर बहुत मेहनत की है, जिसके परिणामस्वरूप इन चारों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का पूरा भरोसा है। वहीं कांग्रेस को ऑपरेशन लोटस का भी डर सता रहा है, यही वजह है कि पार्टी ने विधायकों की बाड़ेबदी की पुख्ता तैयारी कर ली है।

End of Feed