कांग्रेस ने 8 राज्यों में गठित कीं चुनाव समितियां, इन नेताओं पर जताया भरोसा; जानें पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 06:46 AM IST

Congress News: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक के साथ-साथ तैयारियों का दौर तेज हो चुका है। इसी बीच कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों के लिए चुनाव समितियां गठित कर दी हैं। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि किस राज्य में किसके कंधों पर कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Congress Plan For Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। चुनावी मैदान में मजबूती के साथ उतरने के लिए कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, हिमाचल प्रदेश और कुछ पूर्वी राज्यों सहित कई राज्यों के लिए शनिवार को चुनाव समितियां तथा मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया।

Congress Plan For Lok Sabha Chunav 2024

लोकसभा चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान?

इन 8 राज्यों में कांग्रेस ने गठित कीं चुनाव समितियां

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों और मध्य प्रदेश की प्रदेश चुनाव समिति एवं राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।'

End of Feed