दिल्ली में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, चुनावी अखाड़े में 699 प्रत्याशी, अंतिम दिन उम्मीदवार झोकेंगे पूरी ताकत

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,56,14000 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,76,173 और महिला वोटरों की संख्या 72,36,560 है। थर्ड जेंडर 1,267 और दिव्यांग 79,885 हैं। पांच फरवरी को होने वाले मतदान के लिए दिल्ली में कुल 13,766 केंद्र बनाए गए हैं।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इन सभी सीटों के लिए मतदान पांच फरवरी यानी बुधवार को होगा और चुनाव नतीजे आठ फरवरी को आएंगे। इन सभी सीटों पर 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। समझा जाता है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवार एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए तीन रैलियां की हैं जबकि आम आदमी पार्टी की कमान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने संभाल रखी है। केजरीवाल ने रैलियां और रोड शो किए हैं।

Delhi Assembly Election 2025

दिल्ली में पांच फरवरी को होगा मतदान।

दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,56,14000 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,76,173 और महिला वोटरों की संख्या 72,36,560 है। थर्ड जेंडर 1,267 और दिव्यांग 79,885 हैं। पांच फरवरी को होने वाले मतदान के लिए दिल्ली में कुल 13,766 केंद्र बनाए गए हैं।

End of Feed