पटना में राजद और कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा है बिहार का नाम

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के समर्थन में चुनावी सभी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा।

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के समर्थन में मनेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि अपने देश के सभी राज्यों की अपनी अपनी पहचान है, एक मात्र राज्य बिहार है, जिसका नाम भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर है। रामकृपाल यादव ने आपसे तीसरी बार सांसद बनने का आर्शीवाद लिया है। लोकतंत्र के समय ने अलग करवट ली है, जिसे पहचानने की जरूरत है। पार्टी की अच्छाई बुराई देखने की जरूरत है।

mohan yadav

मनेर में चुनावी सभा।

मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस सहित जितने परिवारवादी लोग हैं, इन्हें जब भी कोई बड़ा पद मिलेगा, तो इनके परिवार के सदस्य को ही मिलेगा। अंग्रेजों ने हमें हमारी जड़ों को काटा है। हमारे स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रम से देवी देवताओं को हटा दिया। लॉर्ड मैकाले ने 1835 में हमें हमारे देवताओं से दूर किया, लेकिन 1947 में आजादी मिलने के बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया जा सकता था, जो कांग्रेस और उनके साथियों ने नहीं किया।

End of Feed