चिराग पासवान ने दिया संकेत, हाजीपुर लोकसभा सीट से अपनी मां को लड़वा सकते हैं चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 07:50 AM IST

Hajipur Lok Sabha Seat: चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर से मेरे नेता और पिता स्व. रामविलास पासवान की पहचान रही है और हाजीपुर के लोगों की पहचान स्व. रामविलास पासवान से रही।

Hajipur Lok Sabha Seat: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी मां रीना को हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का मंगलवार को संकेत दिया। हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग के दिवंगत पिता राम विलास पासवान का गढ़ थी, जहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस वर्तमान सांसद हैं और वह इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। चिराग ने हाजीपुर में एक रैली को संबोधित किया, जहां उनकी मां रीना को भीड़ के सामने माताजी के रूप में पेश किया गया और सम्मानित किया गया। वह रीना को इस सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

Chirag Paswan

चिराग पासवान

कहा, नया रिकॉर्ड बनाएंगे

जमुई से सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाजीपुर के लोग इस बार जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को वोट देंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने रैली के दौरान अपनी मां को चुनावी मैदान में उतारने के अपने इरादे पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से परहेज किया।

End of Feed