Chhindwara MP Chunav Result 2023: हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा का सियासी घमासान, कमल खिलेगा या आएंगे कमलनाथ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 07:32 AM IST

Chhindwara MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की छिंदवाड़ा सीट हमेशा से हाई प्रोफाइल रही है क्योंकि ये एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़। इस बार कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के मुकाबले भाजपा के विवेक बंटी साहू लड़ रहे हैं।

Chhindwara MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट है जहां से वो खुद चुनाव लड़ते हुए आज तक नहीं हारे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी के विवेक साहू उर्फ बंटी साहू को हराया था। इस बार भी भाजपा ने विवेक बंटी साहू पर ही भरोसा जताया है और कमलनाथ से मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है। बंटी साहू छिंदवाड़ा जिले से बीजेपी के जिलाध्यक्ष भी हैं। गौरतलब है कि ये एक हाई प्रोफाइल सीट हैं जहां पोस्टल बैलेट के साथ वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम की बारी आएगी और धीरे-धीरे ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि ये सीट कौन जीता है।

Chhindwara Election Results Live

छिंदवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 4 सीटें आरक्षित हैं

जिले में 7 विधानसभा सीटें

छिंदवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 4 सीटें आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा में इनमें से एक भी सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में नहीं गिरी थी। हालांकि इस बार भाजपा की तैयारी जोरदार थी और 17 नवंबर 2023 को हुए चुनाव में जनता ने इस बात का फैसला कर दिया है कि छिंदवाड़ा में कमल आएगा या कमलनाथ। हालांकि हर बार जोरदार टक्कर की सिर्फ अटकलें ही लगाई जाती हैं और अंत में कमलनाथ इस जिले में बाजी मार लेते हैं।

End of Feed