आंध्र प्रदेश में बदलेंगे समीकरण: चंद्रबाबू नायडू की एनडीए में वापसी तय, भाजपा, टीडीपी और जनसेना में होगा गठबंधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 01:49 PM IST

Andhra Pradesh Politics: चंद्रबाबू नायडू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान एनडीए गठबंधन में रह चुके हैं और उनके फिर से एनडीए में आने के बाद भाजपा को आंध्र प्रदेश में तो राजनीतिक लाभ मिलना तय ही माना जा रहा है।

Andhra Pradesh Politics: लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी लगभग तय हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। अमित शाह के आवास पर चल रही बैठक अब खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही औपचारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

Chandrababu Naidu

चंद्रबाबू नायडू

भाजपा आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर अमित शाह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति हो जाने के बाद नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी का रास्ता भी साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों दल एनडीए गठबंधन के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

End of Feed