चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024: INDIA ब्लॉक बनाम BJP की पहली लड़ाई, 2024 की चुनावी जंग के लिए सजेगा मैदान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 17, 2024, 01:15 PM IST

Chandigarh Mayor Election 2024 : यह पहली बार होगा जब इंडिया ब्लॉक सीधे तौर पर बीजेपी को चुनौती दे रहा है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया ब्लॉक का गठन किया है।

Chandigarh Mayor Election 2024: लोक सभा चुनाव नजदीक हैं और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान की बिसात बिछ चुकी है। पहला मुकाबला चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बहाने हो रहा है। यहां इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच पहला चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के साथ आने से इस मुकाबले से बीजेपी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनावों सहित भविष्य के चुनावों के लिए माहौल तैयार होने की उम्मीद है। यहां दोनों गठबंधनों की अग्निपरीक्षा होगी। इसीलिए इस मुकाबले पर सियासी दिग्गजों की भी निगाहें हैं।

INDIA vs BJP

इंडिया गुट बनाम बीजेपी का मुकाबला

इंडिया ब्लॉक की बीजेपी को चुनौती

यह पहली बार होगा जब इंडिया ब्लॉक सीधे तौर पर बीजेपी को चुनौती दे रहा है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया ब्लॉक का गठन किया है। चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव गुरुवार (18 जनवरी) को होने हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के लिए गठबंधन बनाया।

End of Feed