बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार थमा,142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान,भवानीपुर पर रहेगी सबकी नजर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (west bengal assembly election) के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज थम गया। इस चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार शाम प्रचार थम गया। अब राज्य की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा,जिसमें कुल 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं और सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सात जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल होगा।

पश्चिम बंगाल में थमा चुनाव प्रचार।

पश्चिम बंगाल में थमा चुनाव प्रचार।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान एसआईआर, बांग्लादेशी घुसपैठ,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए।

End of Feed