Budhni MP Chunav Result 2023: बुधनी मे जारी रहेगा मामा शिवराज का विजय अभियान, इस सीट पर भाजपा के सर सजा जीत का ताज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 06:42 PM IST

Budhni MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश की सत्ता पर पिछले दो दशक से राज कर रहे शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर बुधनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। शिवराज इस सीट पर अजेय रहे हैं। ऐसे में जानिए विधानसभा चुनाव 2023 में कैसा है बुधनी की मतगणना का हाल?

Budhni MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को हुए चुनाव में सिहोर जिले की बुधनी पर सबकी नजर थी। शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका इस मुख्यमंत्री बनना तय नहीं है लेकिन बुधनी में अबतक अयेज रहे शिवराज की जीत फिर से पक्की मानी जा रही है। बुधनी सहित मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर मतगणना 3 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। जानिए इस बार बुधनी की जनता ने मामा पर कितना जताया है भरोसा। ऐसा है बुधनी की मतगणना का ताजा हाल।

Budhni MP Chunav Result 2023: बुधनी मे जारी रहेगा मामा शिवराज का विजय अभियान, इस सीट पर भाजपा के सर सजा जीत का ताज

बुधनी की मतगणना का ताजा हाल

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1शिवराज सिंह चौहानभाजपा164951 104974 वोट से जीत
2विक्रम मत्सलकांग्रेस59977104974 वोट से हार
3 दिनेश आज़ादअन्य2363 162588 वोट से हार

मामा इस बार नही हैं सीएम पद का चेहरा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट में अजेय रहे हैं, लेकिन इस बार का चुनाव उनके लिए थोड़ा अलग दिख रहा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए ‘मामा’ को पार्टी का चेहरा नहीं बनाया है। राज्य में मामा के नाम से मशहूर चौहान ने बुधनी सीट से पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ा है और 60 प्रतिशत या उससे अधिक वोट हासिल करके वह अजेय रहे हैं, लेकिन इस बार का चुनाव बुधनी के लिए थोड़ा अलग दिखाई दे रहा है।

End of Feed