Gujarat Botad Election Result: गुजरात विधानसभा की मतगणना की जा रही है , गुजरात विधानसभा की एक अहम सीट बोटाड जिला के अंतर्गत बोटाड विधानसभा सीट (Botad Assembly Seat) भी है जहां पर बीजेपी ने 1998 से 2017 तक सभी चुनाव जीते हैं। बोटाड सीट पर बीजेपी ने वर्तमान विधायक की जगह घनश्यामभाई प्रागजीभाई विराणी (BJP Ganshyambhai Pragjibhai Virani) को चुनावी दंगल में उतारा है वहीं कांग्रेस के रमेश मेर और AAP के उमेश मकवाणा चुनाव मैदान में थे, बीजेपी इस सीट से 1998 से लगातार चुनाव जीत रही है। राज्य की 182 सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकीं हैं कि किस पार्टी को कहां-कहां जीत हासिल होती है।
गुजरात विधानसभा चुनाव मतगणना
Gujarat Botad Election Result: Full Result From Botad, Gara election
AAP प्रत्याशी| विधानसभा का नाम | बीजेपी प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी |
साल 2017 के चुनाव में बीजेपी के सौरभ पटेल जीते थे
साल 2017 के चुनाव में बीजेपी के सौरभ पटेल जीते थे जबकि कांग्रेस के कलथीया धीरजलाल माधवजीभाइ दूसरे स्थान पर रहे थे लेकिन उन्होंने खासी टक्कर दी थी गौर हो कि बोटाड विधानसभा सीट बोटाड जिला और भावनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है, इस विधानसभा की संसदीय सीट से बीजेपी की भारती बेन धीरूभाई शियाल सांसद हैं।
