भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को उतारने के पीछे BJP की है 'खास' रणनीति, यहीं से उम्मीदवार हैं ममता बनर्जी

भवानीपुर सीट अब ममता के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है। सुवेंदु ने 2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को 1,956 मतों के मामूली अंतर से हराया था। इस हार के बाद बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव के माध्यम से विधानसभा पहुंचीं। ये सीट उनका गढ़ मानी जाती है। पांच साल बाद एक बार फिर दोनों नेता चुनावी मुकाबले में आमने सामने होंगे।

Bhabanipur Seat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी पारा गर्म हो चुका है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों आक्रामक अंदाज में हैं। दोनों पार्टी की चुनावी तैयारी पूरी है। तृणमलू कांग्रेस ने मंगलवार को एक ही बार में विधानसभा की सभी 294 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हालांकि, तीन सीट उसने अपने सहयोगी दल के लिए छोड़ी है। भाजपा ने 16 मार्च को 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए। प्रदेश में सबसे बड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर देखने को मिलेगा। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। यह हाई प्रोफाइल सीट बन गई है।

suvendu

भवानीपुर सीट से उम्मीदवार हैं ममता बनर्जी।

ममता बनर्जी को एक बरा हरा चुके हैं सुवेंदु

रिपोर्टों में भाजपा सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भवानीपुर सीट से अधिकारी को उतारने के पीछे पार्टी की एक रणनीति है। 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से सुवेंदु, ममता बनर्जी को हरा चुके हैं। भवानीपुर से अधिकारी को उतार भाजपा ममता बनर्जी पर दबाव बनाना चाहती है। दूसरा, वह ममता को उनकी सीट पर ज्यादा से ज्यादा समय देने का भी दबाव बना रही है ताकि उन्हें अन्य सीटों पर प्रचार करने के लिए कम समय मिले। नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद ममता ने भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ा और फिर इस सीट से वह जीतीं।

End of Feed