'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया

West Bengal Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस जश्न के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

West Bengal Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी शिकस्त मिली, जबकि भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल की। जिसके बाद से लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न जारी है। कहीं बुलडोजर के साथ शक्ति प्रदर्शन तो कहीं हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा गाने पर कार्यकर्ता थिरक रहे हैं।

BJP Workers

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने का अनोखा अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल में भाजपा ने 207 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि टीएमसी के हिस्से में महज 80 सीटें ही आईं।

End of Feed