भाजपा पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- चुनाव से पहले झूठे वादे करती है BJP

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 10:05 PM IST

Mamata Banerjee Slams BJP: ममता बनर्जी ने दावा किया है कि भाजपा हर चुनाव से पहले झूठे वादे करती है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा का दम देखने को मिला। अब पश्चिम बंगाल की सीएम ने बीजेपी को हर चुनाव से पहले मतदाताओं को झांसा देने वाला दल बताया।

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उसे देश में 'सबसे बड़ा जेबकतरा' करार दिया। साथ ही, उसे हर चुनाव से पहले मतदाताओं को झांसा देने वाला दल बताया। उत्तर बंगाल के लिए रवाना होने से पहले यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लिए 'राजनीतिक दाना-पानी' को लेकर केंद्रीय एजेंसियां बार-बार राज्य का दौरा करती हैं।

Mamata Banerjee Slams BJP

ममता ने भाजपा को कहा 'सबसे बड़ा जेबकतरा'

15 लाख रुपये को लेकर ममता ने मोदी पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ममता ने कहा, 'वे (भाजपा) देश में सबसे बड़े जेबकतरे हैं और लोगों को इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने के उनके वादे, फिर नोटबंदी, महामारी के दौरान मुश्किलें...उन्होंने चुनाव से पहले झूठे वादे कर लोगों को झांसा दिया।' उन्होंने पश्चिम बंगाल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का बकाया न देने पर केंद्र से सवाल किया।

End of Feed