ये मोदी लहर है- दिल्ली के एग्जिट पोल से गदगद दिखे रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा से लेकर मनोज तिवारी ने किया जीत का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। मतदान के बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें ज्यादातर में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। एग्जिट का अनुमान अगर साबित हुआ तो आप सत्ता से बाहर हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल आ चुका है। अनुमानों मे ंबीजेपी ज्यादातर एग्जिट पोल में सरकार बनाती दिख रही है। बीजेपी को अनुमानों में दिल्ली में बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों से बीजेपी के नेता भी उत्साहित दिख रहे हैं और इसे पीएम मोदी की जीत बता रहा है। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी से लेकर प्रवेश वर्मा तक ने फाइनल रिजल्ट में भी बीजेपी की जीत का दावा किया।

End of Feed