महाराष्ट्र में BJP के सामने बड़ी चुनौती, सीट शेयरिंग पर फंसा पेच, यूं उलझे समीकरण

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2024, 03:21 PM IST

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में महाराष्ट्र से कोई भी नाम शामिल नहीं है। 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए गठबंधन में चर्चा का दौर जारी है ...

NDA Maharashtra Seat Sharing: महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत के बीच अब भाजपा पर दबाव बढ़ रहा है। उसके सहयोगी एनसीपी (अजित पवार खेमा) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। इंडिया टुडे टीवी की खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार लगभग 16 लोकसभा सीटों की समीक्षा करने की योजना बना रहे हैं, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा कर रहे होंगे।

Maharashtra bjp

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर फंसा पेच

अजित पवार खेमे के पास सिर्फ एक सीट

अजित पवार खेमे के पास अभी सिर्फ एक लोकसभा सीट रायगढ़ है, जिसका प्रतिनिधित्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे करते हैं। एनसीपी (अजित पवार खेमा) के प्रवक्ता संजय तटकरे ने कहा कि अजित पवार द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

End of Feed