देश

Mamata Banerjee on Anganwadi Workers : लोकसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में की बढ़ोतरी

Mamata Banerjee Hike Pay Anganwadi Workers, Election 2024: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि वह बुधवार सुबह 10 बजे विशेष घोषणा करेंगी। वहीं, सुबह मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पेज पर आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेतन में बढ़ोतरी एक अप्रैल से प्रभावी होगी।

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में की बढ़ोतरी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mamata Banerjee Hike Pay of Anganwadi Workers: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी करेगी। बनर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट की गई एक वीडियो में कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन 750 रुपये प्रतिमाह बढ़ाया जाएगा। अभी उन्हें प्रतिमाह 8250 रुपये वेतन मिलता है, लेकिन वेतन में 750 रुपये की मासिक बढ़ोतरी के बाद यह राशि 9000 रुपये हो जाएगी। बनर्जी ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं के वेतन में भी 500 रुपये की मासिक बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल आंगनवाड़ी सहायिकाओं को प्रतिमाह 6000 रुपये वेतन मिलता है, लेकिन अब वेतन में 500 रुपये की मासिक बढ़ोतरी होने पर यह राशि प्रतिमाह 6500 रुपये हो जाएगी।

सीएम ममता बनर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेतन में बढ़ोतरी एक अप्रैल से प्रभावी होगी। बनर्जी ने मंगलवार रात फेसबुक पर पोस्ट में कहा था कि उनके पास बुधवार सुबह 10 बजे साझा करने के लिए कुछ खास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इसी बीच ममता ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वहीं, प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article