'उधार के नेताओं' को टिकट, पार्टी में आंतरिक कलह, स्थानीय नेता नाराज...झारखंड में BJP के सामने कई चुनौतियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2024, 02:38 PM IST

राज्य में 14 लोकसभा सीटों पर 13 मई से चार चरणों में मतदान होगा। भाजपा अपने सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर हुए समझौते के अनुसार 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है ...

Tough Challenge for BJP in Jharkhand: झारखंड में पिछले तीन लोकसभा चुनावों में दबदबे के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को आंतरिक कलह, टिकट वितरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी और कुछ इलाकों में आदिवासी विरोध के कारण इस बार कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा नेताओं ने खुद यह बात कही है। राज्य में 14 लोकसभा सीटों पर 13 मई से चार चरणों में मतदान होगा। भाजपा अपने सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर हुए समझौते के अनुसार 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आजसू गिरीडीह लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।

BJP Jharkhand

झारखंड में बीजेपी के सामने कड़ी चुनौती

10 सीटों पर दूसरे पार्टियों से आए नेताओं को दिया टिकट

एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, तीन प्रत्याशियों को छोड़कर भाजपा ने उन लोगों को टिकट दिए हैं जो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर या पहले पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे पुराने नेताओं के बीच खराब संकेत गया है। हमें धनबाद निर्वाचन क्षेत्र से बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के नामांकन से धक्का लगा है। पार्टी ने मौजूदा सांसद पशुपति नाथ सिंह का टिकट काट दिया है। इससे हमारे कार्यकर्ताओं और ऊपरी जाति के मतदाताओं के एक वर्ग ने बगावत कर दी है। पहले झारखंड विकास मोर्चा (JVM) का हिस्सा रहे महतो पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह 2014 में भाजपा में शामिल हुए।

End of Feed