UP Nikay Chunav: 24 से पहले 17 पर BJP की नजर, पहली बार शाहजहांपुर के लोग भी चुनेंगे महापौर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 04:58 PM IST

UP Nikay Chunav 2023: पिछली बार नगर निगम की 16 सीटों थीं। इनमें से 14 पर भारतीय जनता पार्टी के महापौर चुने गए थे। अलीगढ़ व मेरठ में बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस बार शाहजहांपुर में पहली बार वोट पड़ेगा। भाजपा नगर विकास के लिए योगी आदित्यनाथ के कार्यों की बदौलत इस बार सभी सीटों पर नजर बनाए रखी है।

UP Nikay Chunav 2023: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले ‘शहर की सरकार’ बनाने के लिए 17 नगर निगम सीटों पर भाजपा की नजर है। योगी आदित्यनाथ के कार्यों की बदौलत भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहले ही सभी नगर निगम क्षेत्रों में विकास की सौगात देकर प्रबुद्धजनों से संवाद साध चुके हैं। पहली बार महापौर चुनने वाले शाहजहांपुर के लोगों से भी योगी का संवाद हो चुका है। यहां भी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को पहला महापौर व भाजपा का बोर्ड बनाने का आश्वासन दिया।

up nagar nikay chunav

यूपी में इस बार 17 शहरों के लिए चुने जाएंगे मेयर।

प्रबुद्धजनों से संवाद, विकास की सौगात भी दे चुके हैं योगी

योगी आदित्यनाथ 17 शहरों में पहले ही प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित कर चुके हैं। उन्हें विकास की सौगात भी दे चुके हैं। प्रबुद्धजन सम्मेलन के जरिए योगी आदित्यनाथ बरेली में 1459 करोड़, प्रयागराज में 1295 करोड़, अयोध्या में 1057 करोड़, गोरखपुर में 950 करोड़, गाजियाबाद में 878 करोड़, मथुरा-वृंदावन में 822.43 करोड़, मेरठ में 517 करोड़, आगरा में 488 करोड़, मुरादाबाद में 424 करोड़, कानपुर में 388 करोड़, झांसी में 328 करोड़, शाहजहांपुर में 308.18 करोड़, फिरोजाबाद में 269 करोड़, सहारनपुर में 145 करोड़, अलीगढ़ में 86.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात एक बार में ही दे चुके हैं।

End of Feed