रमेश बिधूड़ी के विवादित बयानों से BJP ने किया किनारा, बोले प्रवीण शंकर कपूर- लिंग संबंधी या पारिवारिक टिप्पणी से बचना चाहिए

रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और दिल्ली की सीएम आतिशी पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। प्रियंका गांधी वाले बयान पर तो वो माफी मांग चुके हैं, हालांकि आतिशी वाले बयान पर वो चुप्पी साधे हुए हैं।

भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता एवं कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर विवादास्पद टिप्पणी को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि राजनेताओं को लिंग या परिवार से संबंधित टिप्पणियों से बचना चाहिए। बीजेपी ने बिधूड़ी के बयानों से खुद को अलग करते हुए दूरी बना ली है।

End of Feed