'मेरा पहला वोट मोदी को' हैशटैग के साथ BJP का अभियान शुरू, फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभा रही पार्टी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 03:19 PM IST

'नमो नवमतदाता सम्मेलन' को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'मेरा पहला वोट मोदी को' हैशटैग के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए अभियान छेड़ दिया है।

BJP Campaign for 2024 Election: आगामी लोक सभा चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशव्यापी अभियान चला रही है। भाजपा का युवा मोर्चा 'नमो नवमतदाता अभियान' के अंतर्गत पहले से ही देश के स्कूल-कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, खेल के मैदानों और कोचिंग सेंटरों से लेकर घर-घर तक अभियान चला कर 18-23 वर्ष के युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का अभियान चला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को देश के सभी विधान सभा क्षेत्रों सहित 5 हजार स्थानों पर एकत्र हुए फर्स्ट टाइम वोटर्स यानी नव मतदाताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन 'नमो नवमतदाता सम्मेलन' को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे।

PM Modi

बीजेपी का अभियान

एक करोड़ से ज्यादा नए वोटर्स जोड़ने का लक्ष्य

पार्टी ने इस सम्मेलन के लिए युवा मोर्चा को देश के इन 5 हजारों स्थानों में से प्रत्येक स्थान पर कम से कम एक हजार युवाओं को एकत्र करने का लक्ष्य दिया है ताकि इन सभी 5 हजार स्थानों पर कुल मिलाकर 50 लाख नए मतदाता एकत्र होकर सीधे प्रधानमंत्री मोदी से लाइव जुड़ सकें। युवा मोर्चा ने देश के एक करोड़ से ज्यादा नए वोटर्स को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा हुआ है। पीएम मोदी के 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 'नमो नवमतदाता सम्मेलन' को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'मेरा पहला वोट मोदी को' हैशटैग के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स को लुभाने के लिए अभियान छेड़ दिया है।

End of Feed